September 22, 2024

उत्तराखण्डः विधानसभा स्पीकर ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य का इस्तीफा किया मंजूर

देहरादून। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा 11 अक्टूबर को ही विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पिता-पुत्र का इस्तीफा सोमवार को मंजूर कर लिया है।

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद दिया इस्तीफा

यशपाल आर्य भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वहीं उनके पुत्र संजीय आर्य नैनीताल से विधायक चुनकर आये थे। लेकिन कांग्रेस में वापिसी के बाद ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा दिया था। कांग्रेस में यशपाल आर्य और संजीव आर्य के शामिल होने पर कांग्रेस तराई और कुमाऊं मण्डल में इसको बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही हैं। वहीं कांग्रेसियों में इनको शामिल कराने के श्रेय की होड़ भी मची है। फिलहाल यशपाल आर्य ने एक बार फिर कांग्रेस से बाजपुर सीट से चुनाव लड़ने ऐलान किया है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com