September 22, 2024

हिमाचल में कमल खिलाने निकले उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता

देहरादूनः देश भर में प्रचंड बहुमत के लिए भाजपा लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों को अन्य राज्यों में भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी जा रही है। उत्तराखंड राज्य में चुनाव संपन्न होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को अन्य दूसरे प्रदेशों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य की सीमा से लगे हिमालच प्रदेश में अब मतदान होना है लिहाजा प्रदेश भाजपा ने अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को हिमाचल में पार्टी के प्रचार के लिए भेज दिया है। भाजपा ने 28 कार्यकर्ताओं का एक दल हिमाचल के लिए भेजा है। जो वहां पार्टी के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करेगा।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद से भले ही सन्नाटा पसरा हो, लेकिन दूसरे राज्यों के लिए बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं का पूरा उपयोग कर रही है। इसके चलते अन्य राज्यों में बीजेपी पदाधिकारियों और कार्तकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हिमाचल जाने वाले दल का नेतृत्व विधायक खजानदास और मुन्ना सिंह चैहान करेंगे। बीजेपी विधायकों के साथ 28 कार्यकर्ता हिमाचल में संगठन को मजबूत करने और चुनाव में बढ़त दिलाने के लिए अपनी ताकत झोकेंगे।

वहीं हिमाचल रवाना होने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय पर इन कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हिमाचल में पार्टी के लिए किए जाने वाले चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही कैसे चुनाव कार्यक्रमों में भाग लेना है, इसके तमाम पहलू बताए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com