September 21, 2024

उत्तराखंड उपचुनाव: सल्ट के रण के लिए भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद तैयार; ये हैं उम्मीदवार

देहरादून: सल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और उक्रांद ने अपने पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्तारूढ़ भाजपा ने महेश जीना को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा 2017 के चुनाव में उपविजेता रही गंगा पंचोली को उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहीं गंगा पंचोली को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। गंगा पंचोली पिछले चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे चुकी हैं। वह करीब 2600 वोटों के मामूली अंतर से हारीं थी।

वहीं भाजपा प्रत्याशी की बात करें तो महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। भाजपा ने सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके ही स्वजन को मैदान में उतारा है।

प्रदेश के एकमात्र क्षेत्रीय दल उक्रांद ने दो दिन पहले ही मोहन उपाध्याय को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। सल्ट विधानसभा का उपचुनाव 17 अप्रैल को होना है। उन्होंने कहा कि दल पूरे दमखम के साथ सल्ट विस का उपचुनाव लड़ेगा। पलायन, रोजगार व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगा और प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटेगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com