September 22, 2024

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की सीएम से मुलाकात, जल्द होगा समस्या का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा ने सीएम रावत को अवगत कराया की उर्जा के तीनों निगम सरकार के साथ कोविड-19 की महामारी में एक जुट होकर कार्य कर रहे है। लेकिन पिछले लंबे समय से ऊर्जा के तीनों निगमों में कार्यरत समस्त नियमित कर्मचारियों,अधिकारियों व पेंशनरों तथा उपनल के माध्यम से कार्योजित संविदा कार्मिकों की वर्षों से लंबित 14 सूत्रीय मांगपत्र कर आश्वसान के सिवा कुछ नही हो पा रहा है। जिसपर सीएम रावत ने मोर्चा को जल्द उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

आज आवास पर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारीगणों ने मुलाकात की जिसमें उनके द्वारा कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया गया। मैंने संगठनों के पदाधिकारीगणों को उनकी समस्याओं एंव न्यायोचित मांगो पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया हैं। कोरोना महामारी काल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी विद्युत विभाग के कार्मिक बधाई के पात्र हैं।

शुक्रवार को सीएम आवास पर मोर्चा की प्रतिनिध मंडल ने ऊर्जा के तीनों निगमों में कार्यरत समस्त नियमित कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पेंशनरों तथा उपनल के माध्यम से कार्योजित संविदा कार्मिकों की वर्षों से लंबित 14 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया। मोर्चे ने मुख्यमंत्री को पूर्ववर्ती व्यवस्था 9-14-19 वर्ष, वर्ष 2005 तक नियुक्त सभी कर्मीकों को पूरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिए जाने, उपनल के कार्मिकों को न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नियमित, समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से कार्मिकों का पक्ष रखा गया एवम अवगत कराया की शासन व प्रबंधन की निष्क्रियता के चलते ही ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई कि ऊर्जा कार्मिकों को विवश होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ऊर्जा निगमों के समस्त वर्ग के कार्मिकों की मांगों व समस्याओं के प्रति गंभीर है तथा स्थिति सामान्य होने पर मोर्चे के साथ अधिकारियों की उपस्तिथि में औपचारिक वार्ता की जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा के सभी कर्मचारियों द्वारा इस कोविड काल मे किये जा रहे कार्यों की प्रंशसा की और अपील की गई इस महामारी को समाप्त करने के लिए सभी कर्मचारी एकजुटता के साथ सरकार का सहयोग करें तभी जाकर हम इस महामारी को हरा पाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में मोर्चे के संयोजक  इन्सारउल हक, अमित रंजन, पंकज सैनी, भानु जोशी, अनिल मिश्रा, प्रदीप कंसल, विजय बिष्ट, उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र रावत आदि सम्मिलित रहे.

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com