September 22, 2024

उत्तराखण्डः इस बार देवप्रयाग को मिल सकता है कैबिनेट में प्रतिनिधित्व

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने राजनीति से जुड़े तमाम मिथकों को तोड़ने में कामयाब रही। सरकार से लेकर विधानसभा क्षेत्रों को लेकर सालों तक यहां पर कई मिथक जुड़े रहे। इन्हीं मिथकों में देवप्रयाग विधानसभा को लेकर मिथक बना हुआ था। देवप्रयाग को लेकर अभी तक माना जाता था कि यहां की जनता हर बार प्रतिनिधि बदलकर विधानसभा भेजती हैं। लेकिन देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज इस मिथक को तोड़ने में कामयाब रहे।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी उनके सामने दो-दो दिग्गज पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट और मंत्री प्रसाद नैथानी चुनाव मैदान में थे। यहां पर पूरी तरह त्रिकोणीय मुकाबला था। लेकिन क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों और जनता से सीधे संवाद के बलबूते विनोद कण्डारी देवप्रयाग की जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब रहे।

कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

प्रदेश में चुनाव नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने 47 सीटों के प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में वापिसी की है। हालांकि अभी तक भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया गया है। लेकिन प्रदेश के मुखिया और नई कैबिनेट को लेकर सियासी गलियारों में अटकलबाजी का दौर जारी है। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। छात्र राजनीति से राजनीति की शुरूआत करने वाले विनोद कण्डारी गढ़वाल विश्वविद्यालय में महासचिव और छात्र संघ अध्यक्ष बने। भाजयुमो से उन्होंने सक्रिय राजनीति की शुरूआत की और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। देश और प्रदेश में संगठन के विभिन्न पदों पर वे काम कर चुके हैं। उन्हें संगठन का खासा तर्जुबा है।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com