September 22, 2024

बहुत दुखद खबर: चमोली जिले में दर्दनाक सडक हादस, दस से अधिक की मौत की आशंका

देहरादून, चमोली। चमोली जिले के देवाल ब्लाॅक में बेहद ही दर्दनाक सडक हादसा हुआ। हिमनी से बलवाण जा रही मैक्स कैनल नदी में गिर गयी। दर्दनाक सडक हादसे में दसे लोगों की मौत की आशंका व्यक्त की गयी है। बताया जा रहा है कि वाहन कैनल नदी में गिरा है। जहा बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी चमोली स्वाती एस.

उधर जिलाधिकारी चमोली स्वाती एस. भदौरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रावाना कर दी गयी है। इसके साथ ही एसडीआरएफ के साथ-साथ स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है। राजस्वपुलिस से पलपल की जानकारी जुटायी जा रही है। एस भादौरिया ने बताया कि घायलों को तत्काल एंबुलैंस की मदद से हायर सैंटर के लिए भेज दिया गया है। फिल हाल यह बताना काफी मुश्किल है कि कितने लोगों की मौत हुयी है। एसडीएम के मौके पर पहुंचते ही स्थिति साफ हो पायेगी।

उधर जानकारी के अनुसार ग्रामसभा बलाण से मैक्स हिमनी की ओर जा रही थी। जिसमें जरूरत से अधिक सवारी होना बताया जा रहा है। हादसे का कारण अनियंत्रित होने के कारण बताया जा रहा है। साथ ही घटना स्थल दूरस्थ होने के कारण वहा संचार व्यवस्था भी सुचारू रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है। जिसस स्थानीय लोगों से भी एक दूसरे का संपर्क नही हो पा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com