September 23, 2024

विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ आज, जानें इस दिन का महत्व

देश आज विजय दिवस की 50वीं वर्षगाठ मना रहा है। आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत हांसिल की थी। साल 1971 के युद्ध में भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान को फिर खदेड़ दिया था। युद्ध के अंत में पाकिस्तान के 93 हजार सौनिकों ने सरेंडर कर दिया था। भारत की वजह से पूर्वी पाकिस्तान को आजादी मिली थी और एक नए देश का गठन हुआ, जिसे आज हम बांग्लादेश के नाम से जानते हैं। पूर्वी पाकिस्तान (आज बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने हार मान ली थी।

विजय दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक ‘विजय दिवस’ की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय पर्व के मौके पर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस मौके पर चारों दिशाओं में भेजी गई मशाल भी पीएम की मौजूदगी में नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचेंगी। इस दौरान वहां 71 युद्ध के वेटरन भी मौजूद रहेंगे।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com