September 22, 2024

इन जगहों पर आज भीषण लू चलने का अनुमान, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों पर गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी।

 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी और सताएगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मुंबई समेत कई राज्यों में अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी का चढ़ा पारा लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बन सकती है। जम्मू क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के साथ-साथ उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति संभव है।

दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और आंतरिक ओडिशा में हीट वेव की स्थिति संभव है। केरल और लक्षद्वीप में छिटपुट स्थानों के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंतरिक तमिलनाडु और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।

 


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com