September 22, 2024

उपनल के माध्यम से सेवा देने वाले कर्मियों को हड़ताल की अवधि मिलेगा मानदेय, भुगतान करेगी राज्य सरकार

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी जी के अनुरोध पर उपनल के माध्यम से सेवा देने वाले कर्मियों को हड़ताल की अवधि में मानदेय देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शासनादेश जारी भी कर दिया गया है। हड़ताल अवधि का वेतन अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित या समायोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों आदि में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्रायोजित सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों द्वारा 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक की गई हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान संबंधित व्यक्तियों को किए जाने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव श्री एल.फैनई ने आदेश जारी कर दिये हैं कि हड़ताल करने वाले व्यक्तियों का हड़ताल अवधि का वेतन उनके अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित या समायोजित किया जाएगा।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com