September 23, 2024

यमनोत्री विधायक ने जिला पंचायत पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

देहरादून। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने जिला पंचायत पर राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड बड़कोट में अवैध तरीके से वसूली का आरोप लगाया है। यमनोत्री विधायक का कहना है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं से ईको टूरिज्म के नाम पर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला पंचायत टोल टैक्स नहीं लगा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की ओर से सुविधा के नाम पर कोई भी काम नहीं किया गया है। ना तो वहां शौचालय की व्यवस्था है और ना ही घोड़ा पड़ाव बनाया गया है। जिला पंचायत अवैध तरीके से वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये अवैध वसूली बंद होनी चाहिए।

यमनोत्री विधायक के इस आरोप के बाद उत्तराखण्ड में सियासत तेज हो चली है। कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि अवैध वसूली हो रही है तो इसकी जांच की जानी चाहिए। जांच में ये भी देखा जाना चाहिए कि किसी दुराग्रह के चलते ये बात तो नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत चुना हुआ बोर्ड है और वहां जो भी फैसले हो वे सर्वसम्मति से किये जाने चाहिए।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com