September 22, 2024

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इस तारीख से उत्तर प्रदेश में फिर खुलेंगे स्कूल, यहां देखें दिशानिर्देश

देश में कोरोना के कारण मार्च से बंद स्‍कूलों को खोलने की प्रक्रिया देश में धीरे-धीरे शुरू हो गई है। ऐसे में उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी 6वीं से 8वीं तक के स्‍कूलों को खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। जानकारी के अनुसार, 6वीं से 8वीं तक के स्‍कूल 8 फरवरी के खोले जाएंगे और प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। छात्रों की सुरक्षा के लिए कक्षाओं को स्कूलों के खुलने से पहले और हर पाली के बाद साफ किया जाएगा। स्कूल में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सोशल डिस्‍टेंसिंग और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 1 मार्च से 1 से 5वीं कक्षा के छात्रों के लिए और 15 फरवरी से कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए राज्य के सभी स्कूलों को फिर से खोलने का प्रस्ताव भेजा था।

इससे पहले 2 फरवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, 10 फरवरी में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं शुरू करने के लिए विचार किया जा रहा है। इन कक्षाओं को स्थिति के गहन आकलन के बाद ही शुरू किया जाएगा।”

अक्टूबर 2020 में स्कूलों को कक्षा 9वीं से 12वीं को श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से खोला गया। 15 अक्टूबर 2020 के बाद, राज्य में कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ कंटोंमेंट ज़ोन के बाहर के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी। राज्य सरकार और केंद्र द्वारा फिर से खोलने के लिए SOP जारी किए गए थे।

इस बीच, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 की प्रैक्टिकल परीक्षा 3 फरवरी से शुरू होगी, जोकि दो चरणों में आयोजित की जाएगी। 3 फरवरी, 2021 से पहला चरण और 13 फरवरी, 2021 से दूसरा चरण में। इसके बाद थ्‍योरी एग्‍जाम अप्रैल/मई में आयोजित किए जाएंगे।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के उपायों के हिस्से के रूप में सभी शिक्षा संस्थानों को मार्च 2020 में बंद कर दिया गया था। स्कूल को फिर से खोलने का प्रस्ताव सीएम आदित्यनाथ द्वारा राज्य में COVID-19 स्थिति पर नए सिरे से मूल्यांकन के आदेश के बाद भेजा गया है।

1 फरवरी से गुजरात, तेलंगाना, मेघालय, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश राज्यों में उच्च ग्रेड के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने घोषणा की थी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com