September 22, 2024

योगी ने दुबे एनकाउंटर पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा- गैंगस्टरों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे

गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है। सीएम ने पुलिस मुठभेड़ का समर्थन करते हुए इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह सरकार का कर्तव्य था कि गैंगस्टरों को उनके अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के कदमों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त 3 सदस्यीय पैनल यूपी पुलिस द्वारा दुबे मुठभेड़ में जांच कर रहा है।

दुबे एनकाउंटर पर योगी ने चुप्पी तोड़ी

आदित्यनाथ ने कहा, “यह सरकार का कर्तव्य है कि गैंगस्टरों को उनके अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाए। जो लोग राज्य में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करेंगे, उनको उनके अंजाम तक तक पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसे लोग हैं जो हर चीज में धर्म का पहलू ला रहे हैं। वे हमेशा दूसरे धर्म के बारे में जानने के बाद अपनी भावनाओं को सामने रखते हैं। वे हर चीज में धर्म को देखते हैं और इसलिए लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया है। उन्होंने अपनी समझदारी को खो दिया है।”

विकास दुबे को एनकाउंटर में किया ढेर

10 जुलाई को विकास दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कानपुर पहुंचने के बाद एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वह 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी था। पुलिस ने बताया है कि सड़क पर मवेशियों के झुंड से बचने के लिए कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस का दावा है कि दुबे ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे जिंदा पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद उसे आत्मरक्षा में गोली मारनी पड़ी। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और दुबे को अस्पताल लाते ही मृत घोषित कर दिया गया।

कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे पर हत्या से लेकर अपहरण और डकैती के 60 मामलों दर्ज थे। उसे महाकाल मंदिर के पास उज्जैन में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले 48 घंटों में विभिन्न राज्यों में यूपी पुलिस ने एक बहुत बड़ा अभियान चलाया था और गैंगस्टर से संबंध रखने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया। इस प्रक्रिया में उनके पांच सहयोगी अमर दुबे, अतुल दुबे, कार्तिकेय मिश्रा उर्फ प्रभात, प्रवीण दुबे उर्फ बउआ और प्रेम पांडे को भी उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मार गिराया है, जबकि अन्य हिरासत में हैं। अपनी गिरफ्तारी के बाद दुबे ने कबूल किया था कि उसे और उसके सहयोगियों को सूचित किया गया था कि पुलिस उसके घर पर छापे मारेगी।


WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com